भदोही, जनवरी 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम का मिजाज हर पल बद रहा है। सुबह मेघ की दस्तक संग सर्द हवा चला तो मैदान में घुमने निकलने वालों की संख्या कम हो गई। सुबह साढ़े आठ बजे हल्का धूप खिला तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि साढ़े दस बजे फिर आसमान में बादल का कब्जा बन गया। मौसम में आ रहा उतार चढ़ाव लोगों को बीमार कर दे रहा है। बुधवार की शाम हल्की बूंदाबांदी कर मेघ निकल गए। मौसम विभाग की माने तो हल्की बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन और रात के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव आ रहा है। 13 किलोमीटर की गति से पक्षुआ और उत्तर दिशा में हवा चल रहा है। दिन भी हल्का धूप और आसमान में बादल छाने का क्रम चलता रहा। साढ़े पांच बजे अचानक मौसम का रुख बदला और हल्की बूंदाबांदी हुई। आ...