फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- सुहागनगरी में अचानक मौसम बदल गया है। बुधवार की दोपहर तक बादल छाए रहे और फिर हल्की बूंदाबांदी हो गई। ठंडी हवा चलने से पिछले एक सप्ताह से धूप के बीच लोगों को जो गर्मी का अहसास हो रहा था वह खत्म हो गया। बदले हुए मौसम को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। आलू किसानों को बारिश हुई तो सबसे ज्यादा फसल में रोग आने की चिंता सता रही है। आलू की खुदाई कर रहे किसानों ने खेतों में काम को तेजी से कराना शुरू कर दिया। वहीं सरसों किसान भी परेशान दिखाई दे रहा है। फिरोजाबाद में मंगलवार की रात तक गर्मी का मौसम था। बुधवार की सुबह लोग जागे तो उनको सर्दी का अहसास हुआ। स्कूली बच्चे फिर से अभिभावकों ने गर्म कपड़ों में भेजे। सुबह सबेरे हाईस्कूल की परीक्षा देने निकले परीक्षार्थियों को भी सर्दी का अहसास होता रहा। बादलों के बीच सारा दिन सूर्यदेव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.