बलिया, मार्च 22 -- सिकंदरपुर। क्षेत्र के तिलौली गांव में बन रही सड़क पर शनिवार को दोपहर बाद हल्की बारिश के बाद जगह-जगह पानी भर गया है। निर्माणाधीन सड़क की यह स्थिति देख ग्रामीण खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि हल्की बारिश हुई तो सड़क की बदहाली इस कदर हो गई है। जब बरसात का मौसम शुरू होगा तो सड़क की स्थिति और बिगड़ जायेगी। बता दें कि इस सड़क का निर्माण ग्रामसभा के माध्यम से कराया जा रहा है और लगभग एक महीना पहले सड़क पर गिट्टी और बालू डाली गई थी, लेकिन उसके बाद से काम अधूरा ही छोड़ दिया गया है। गिट्टी और बालू डालने के बाद उसे समतल कर पक्का करने की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं की गई है। इसके कारण हल्की बरसात में ही रास्ते पर पानी भर गया और चारों तरफ कीचड़ फैल गया है। गिट्टी और बालू फैले होने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्...