गुड़गांव, अप्रैल 17 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा स्मार्ट सिटी में पिछले तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई। दोपहर बाद हुई तेज बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। काले घने बादल छाए रहने की वजह से दिन में रात जैसा माहौल हो गया। चालकों को अपने वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ा।सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे, लेकिन गर्मी का असर कम नहीं हो रहा था। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। यह भी पढ़ें- सावधान! दिल्ली में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना दोपहर के समय अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया था। क...