रुद्रपुर, मई 3 -- रुद्रपुर/खटीमा, हिटी। रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में रविवार को मौसम ने करवट ली। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवा चली। वहीं खटीमा में शनिवार रात बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। तेज आंधी के साथ गिरे बड़े ओलों से दर्जनों घरों के टिन शेड और सीमेंट की चादरें क्षतिग्रस्त हो गईं। काशीपुर में रविवार को हल्के बादल छाए रहे। कुछ देर तेज हवा चली। सितारगंज में रविवार को सुबह बारिश हुई। गूलरभोज में दोपहर के बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. जावेद खान के अनुसार, अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- चम्पावत जिले में बीते चार दिनों से मौसम दिखा रहा रौद्र रूप वहीं चार मई के लिए गरज, बिजली और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया ...