बोकारो, मई 27 -- बोकारो प्रतिनिधि। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और तेज धूप की मार झेल रहे बोकारोवासियों को बुधवार को मौसम ने बड़ी राहत दी। शहर और आसपास के इलाकों में हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 40 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग की माने तो अगले चार दिनों तक लगातार तापमान में कमी होगी। जिससे तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हवाएं चलती रहीं। दोपहर बाद कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई और गर्मी का असर कुछ कम महसूस हुआ। बीते कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे थे। दोपहर के समय ...