हरदोई, जनवरी 27 -- हरदोई। मंगलवार को शाम होते ही जिले में हल्की बारिश के साथ मौसम में ठंडक बढ़ गई। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और शाम को हल्की फुहारें पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई, जो सुबह 88 प्रतिशत और शाम को 69 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। तापमान में आई गिरावट से लोगों को दिन में हल्की सर्दी का एहसास हुआ, जबकि सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई। हल्की बारिश से किसानों को कुछ राहत मिली है, वहीं सर्दी बढ़ने से लोग फिर से गर्म कपड़े, मफलर और कैप पहने नजर आए। मंगलवार शाम बारिश के बाद शहर और ग्रामीण इलाकों में ल...