गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। हल्की बारिश से बुधवार सुबह हुई से ही बिजली आपूर्ति डगमगा गई। बरहुआ पारेषण उपकेंद्र से आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन में गड़बड़ी के कारण रुस्तमपुर और लालडिग्गी उपकेंद्र सुबह बंद हो गए। इससे 25 हजार से ज्यादा घरों की आपूर्ति ठप हो गई। मोहद्दीपुर, राप्तीनगर, शाहपुर में भी बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान रहे। 132 केवी पारेषण उपकेंद्र बरहुआ से रुस्तमपुर, नार्मल, लालडिग्गी और रानीबाग उपकेंद्रों को आपूर्ति दी जाती है। सुबह 33 हजार वोल्ट की लाइन में अचानक गड़बड़ी आ गई। इससे दो उपकेंद्र बंद हो गए। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर गड़बड़ी ठीक की। तकरीबन एक घंटे उपकेंद्र बंद रहे।अभियंताओं ने बताया कि वर्षा होने पर कुछ स्थानों पर इंसुलेटर फटने के कारण भी आपूर्ति में व्यवधान आया। गड़बड़ी को ठीक कराकर आपूर्...