रुडकी, मार्च 15 -- शनिवार रात आई हल्की बारिश और तेज हवा ने शहर की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिर गए, जबकि कई जगहों पर इंसुलेटर पंचर होने से लाइनें ब्रेकडाउन हो गईं। इसके चलते ब्रह्मपुर, सोलानीपुरम और ओल्ड रामनगर बिजलीघर से जुड़े कई फीडर ठप हो गए। बिजली आपूर्ति बाधित होने से शहर के कई इलाकों में 5 से 9 घंटे तक अंधेरा छाया रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...