लोहरदगा, मार्च 29 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू प्रखंड क्षेत्र के बिड़ला स्ट्रीट स्थित बिजली ऑफिस के पास से बाज़ार टांड़ जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे हल्की सी बारिश में ही पानी से भरकर छोटे तालाब का रूप ले लेते हैं, जिससे यह रास्ता आम लोगों के लिए काफी जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं। खासकर बिजली ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारी और उपभोक्ता, साथ ही रविवार और गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट के दौरान टेम्पो, चार पहिया और दोपहिया वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क की बदहाली और भी ज्यादा परेशानी खड़ी कर देती है। स्थिति और भी गंभीर इसलिए हो जाती है क्योंकि इस स्थान पर एक तीखा मोड़ भी है। गड्ढों में भरे पानी के कारण राहगीरों और वाहन चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.