मधुबनी, मार्च 25 -- मधुबनी शहर के बीएन झा कॉलोनी की हालत हर वर्ष बारिश के मौसम में बद से बदतर हो जाती है। जैसे ही मानसून की शुरुआत होती है, कॉलोनी की सड़कें मानो झील में तब्दील हो जाती हैं। इस वर्ष भी स्थिति कुछ अलग नहीं है। बीते दो दिनों की हल्की बारिश ने ही कॉलोनी की बदहाली को उजागर कर दिया है। सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि वर्षों से चली आ रही है। हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन नगर निगम प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। एक ओर जहां नगर निगम शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के बड़े-बड़े दावे करता है, वहीं दूसरी ओर बीएन झा कॉलोनी की यह ...