हल्की बारिश में ही खुल गई नाला व नालियों के निर्माण की पोल
रायबरेली, मई 14 -- लालगंज,संवाददाता। नगर पंचायत द्वारा इसी वर्ष नाला और नालियों के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद पहली ही आंधी-पानी और बारिश में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। नगर के मुख्य मार्ग स्थित डाकघर के आसपास मामूली बारिश के बाद नाला-नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर गया। इससे पूरा मार्ग कीचड़ और दुर्गंध से पट गया। बारिश के बाद सड़क पर फैली गंदगी से राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजार क्षेत्र में जलभराव जैसी स्थिति बनने से लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय दुकानदार बच्चा, राजेश कुमार, सुरेंद्र गुप्ता और राजू गुप्ता समेत कई व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे बनाई गई नालियां अतिक्रमण का माध्यम बन गई हैं। नालियों के ऊपर भारी पत्थर की ढलाई कर दी गई है। इससे नियमित सफाई नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.