लखीसराय, मार्च 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में हुई हल्की बारिश ने नगर परिषद की सफाई और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद वार्ड संख्या 24 से लेकर शहर की मुख्य सड़कों तक कई जगहों पर कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बन गई जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।वार्ड संख्या 24 के कई मोहल्लों में सड़कों पर कीचड़ फैल जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन भरी सड़कों पर आवागमन में खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही यदि शहर का यह हाल हो जाता है तो तेज बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। लोगों ने बताया कि कई जगहों पर नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी सड़कों पर जमा हो जाता है और मिट्टी के साथ मिलकर कीचड़ में बदल जाता है। इससे आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.