धनबाद, जून 26 -- धनबाद। हल्की बारिश में ही सड़कों पर पानी भर गया। वार्ड नंबर 25 स्थित तेलीपाड़ा की सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढ़ों में पानी भर गया, जिससे आने- जाने वाले कई राहगीर गिर गए और जख्मी हो गए। इस बावत झारखंड आंदोलन एक्टिविस्ट जगत महतो ने कहा कि सड़क जर्जर हो चुकी है। लोगों के लिए आना-जाना बहुत मुश्किल हो गया है। सड़क की तुरंत मरम्मत की जानी चाहिए अन्यथा स्थानीय लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- नायकडीह बाजार में जलजमाव की समस्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...