विकासनगर, जून 13 -- सेलाकुई क्षेत्र की ग्राम पंचायत शंकरपुर स्थित रविदास कॉलोनी में हल्की बारिश ने ही सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सड़क किनारे नाली न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि जलभराव के चलते पैदल चलना मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान को सड़क निर्माण के लिए शिकायती पत्र दिए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासी इस्लाम, शौकत, सुधीर, पंकज शर्मा, वेद कुमार, रजनीश कुमार और बाबूलाल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर अभी हल्की बारिश में यह हाल है तो बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर ...