बोकारो, मई 3 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। शनिवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश के बाद पेटरवार-तेनुघाट मुख्य पथ तेनुचौक पर जलजमाव की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। सड़क के दोनों ओर लगाए गए फेबर ब्लॉक, जो जलनिकासी और कीचड़ से राहत के लिए बनाए गए थे, अब खुद ही समस्या का कारण बन गए है। जल जमाव के कारण तेनु चौक के पास स्थिति काफी खराब है, जहां हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा फेबर ब्लॉक को सही तरीके से नहीं लगाया गया, जिसके कारण पानी का बहाव रुक जा रहा है और जलजमाव हो जा रहा है। यह भी पढ़ें- जलजमाव, सड़क मरम्मत और सफाई का उठा मुद्दा लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्मा...