सिद्धार्थ, जून 30 -- गोल्हौरा, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी-इटवा मुख्य मार्ग पर स्थित गोल्हौरा थाने के सामने व क्षेत्र के ही जिग्निहवा चौराहे पर हल्की सी बारिश के बाद ही सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। सड़क के किनारे जल निकासी के लिए पक्की नालियों के अभाव में मुख्य मार्ग पर पानी भर गया है। लोगों व दुकानदारों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदा पानी राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। गोल्हौरा व जिग्निहवा चौराहा क्षेत्र के मुख्य बाजार के रूप में जाना जाता है। लोग रोजमर्रा के जरूरतों का सामान खरीदने आते हैं। गोलहौरा चौराहे पर थाना भी है। लोगों का और भी आना जाना होता है। सड़क के किनारों पर जलजमाव के कारण लोगों को दुकानों पर जाने में भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...