हल्की बारिश में चरमराई बिजली व्यवस्था, 14 घंटे अंधेरे में रहे दो पंचायतों के लोग
पूर्णिया, जून 3 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी प्रखंड के पुरानागंज और सुगवामहानंदपुर पंचायत में बिजली की लगातार आंख-मिचौली से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। हल्की बारिश और हवा चलने के साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे दोनों पंचायतों के हजारों लोगों को घंटों अंधेरे में रहना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में बिजली कटौती अब आम समस्या बन चुकी है। हर रोज सुबह और शाम के समय बिजली गुल हो जाती है। बीते दिनों हल्की आंधी और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे पुरानागंज, सुगवामहानंदपुर, खुटिया समेत आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। मोटर और पानी के अन्य उपकरण बंद रहने से कई घरों में पानी के लिए हाहाकार मच गया। मोबाइल चार्जिंग, घरेलू कार्य और छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.