शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- तिलहर। नाले चोक होने के कारण हल्की सी बारिश में ही गढ़िया रंगीन बाजार की सड़कों पर कई फिट पानी भर गया। इस समस्या को लेकर तमाम व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम जीत सिंह राय से शिकायत की।बुधवार को ग्रामीण मनोज गुप्ता के नेतृत्व में तमाम व्यापारी एवं ग्रामीण तहसील पहुंचे। मनोज गुप्ता ने बताया कि सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य बाजार सहित मोहल्लो के नाले चोक पड़े हुए हैं। हल्की बारिश में ही इन नालों का गंदा पानी कई फीट सड़कों पर भर गया। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को एवं दुकान पर आने वाले ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। एसडीएम जीत सिंह राय ने आश्वासन दिया कि गांव के नालों की सफाई के लिए बीडीओ से वार्ता की जाएगी और सफाई कराई जाएगी।इस दौरान रामवीर, सर्वेश कुमार, विद्यासागर, रतिराम, उमे...