संवाददाता, अगस्त 17 -- UP News: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण में इस कदर घपलेबाजी की गई है कि ये दो दिन की हल्की बारिश भी नहीं झेल पा रही है। एक बार फिर दो स्थानों पर सड़क धंस गई है। 59 किलोमीटर पर करीब 50 मीटर सड़क बैठ गई, जबकि 62 किलोमीटर पर करीब 70 मीटर हिस्से को उखाड़कर दोबारा बनाने का काम चल रहा है। वहीं, बारिश के कारण मरम्मत कार्य कई बार रोकना पड़ा। एक्सप्रेसवे के 59 किलोमीटर पर सड़क धंसने की सूचना मिलते ही पीएनसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद प्रभावित हिस्से में बेरिकेडिंग कराई गई। डामर उखाड़कर करीब 30 मीटर हिस्से को दोबारा बनाने का काम शुरू किया गया। 62 किलोमीटर पर भी बारिश से काम प्रभावित रहा। यहां रविवार को करीब 70 मीटर सड़क उखाड़ने का काम कई बार रोकना पड़ा।4200 करोड़ की परियोजना पर उठे सवाल करीब 4200 करोड़ रुप...