उन्नाव, अगस्त 17 -- उन्नाव, संवाददाता। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की चमक पर निर्माण की खामियां भारी पड़ रही हैं। दो दिन की हल्की बारिश में ही एक्सप्रेसवे पर दो स्थानों पर सड़क धंस गई। 59 किलोमीटर पर करीब 50 मीटर सड़क बैठ गई, जबकि 62 किलोमीटर पर करीब 70 मीटर हिस्से को उखाड़कर दोबारा बनाने का काम चल रहा है। बारिश के कारण मरम्मत कार्य कई बार रोकना पड़ा। 59 किलोमीटर पर सड़क धंसने की सूचना मिलते ही पीएनसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद प्रभावित हिस्से में बेरिकेडिंग कराई गई। डामर उखाड़कर करीब 30 मीटर हिस्से को दोबारा बनाने का काम शुरू किया गया। 62 किलोमीटर पर भी बारिश से काम प्रभावित रहा। यहां रविवार को करीब 70 मीटर सड़क उखाड़ने का काम कई बार रोकना पड़ा। यह भी पढ़ें- लखनऊ- कानपुर एक्सप्रेस की सड़क दो नई जगह फिर धंसी, हल्की बारिश में स...