बदायूं, मार्च 21 -- 19 मार्च से बदला मौसम का मिजाज बारिश तक पहुंच गया है। जनपद में मौसम बिगड़ा तो किसानों की चिंता बढ़ गई है। बादलों के बीच आकाशीय चमक और गरज रही। इसके साथ रूक-रूककर बारिश होती रही। दिनभर हुई रूक-रूककर बारिश से फसलें प्रभावित हुई हैं लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। अगर अब ज्यादा बारिश होती है तो किसानों की फसलें बर्वाद हो जायेंगी और भारी नुकसान हो जायेगा। फिलहाल हल्की बारिश से ही मौसम सुहाबना हो गया है। गर्मी से राहत मिली है तो वहीं तापमान में एकदम काफी गिरावट आई है। शुक्रवार की सुबह में ही मौसम का रूख बदल गया। दिन निकलते ही आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया। सुबह से ही सूर्यदेव को दस्तक नहीं देदी और बादलों ने डेरा डाल लिया। सुबह में सात बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और फिर आठ बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई। जिले भर में दिन...