रांची, मई 2 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। रांची-गुमला एनएच-43 पर नगड़ी के पिस्का रेलवे फाटक के पास बन रहे ओवरब्रिज निर्माण की अनियमितता शुक्रवार और शनिवार को हुई मात्र 15-20 मिनट की बारिश में ही उजागर हो गई। बारिश के बाद ओवरब्रिज के दोनों ओर बने बाइपास सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। बताया गया कि गलत ढंग से किए गए निर्माण के कारण नालियों में पानी जाने के बजाय सड़क पर ही भर गया, जिससे तीन से चार फीट तक जलजमाव हो गया। सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर भी गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। यह भी पढ़ें- हल्की बारिश में बाइपास सड़क बना तालाब जलजमाव का पानी आसपास के घरों और दुकानों में भी घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.