भदोही, जुलाई 1 -- ज्ञानपुर। कालीन नगरी में बुधवार की सुबह हुई हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दी। लेकिन सुबह दस बजे धूप तल्ख हुआ तो लोग उमस भरी गर्मी से व्याकूल होने लगे। घंटों बिजली आपूर्ति ठप होने से नागरिकों को और दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह पांच बजे से ही मौसम का रुख बदल गया था। हल्की हवा चली तो बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम सुहाना बना तो मैदानों और पार्कों में लोगों की भीड़ बढ़ गई। साढ़े पांच बजे से रिमझिम बरसात शुरू हो गया। करीब 25 मिनट तक मामूली बारिश हुआ। मौसम परिवर्तित हुआ तो लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन दस बजते ही धूप इतना तल्ख हुआ कि लोग हैरान होने लगे। मनमानी बिजली कटौती से उपभोक्ता आजिज आ चुके हैं। 25 मिनट हुई हल्की बारिश में करीब चार घंटे तक बत्ती गुल रही। सुबह साढ़े पांच बजे आपूर्ति ठप हुआ तो लोगों...