फरीदाबाद, जून 10 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को भी शहर में हीट वेब (लू) का हीट वेव का असर देखने को मिला। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिनभर लोग परेशान रहे। मंगलवार देर शाम हुई हल्की बारिश के बावजूद उमस बनी रही। वहीं, कई जगह पेड़ गिरने से गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। शहर में पिछले कुछ दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। ऐसे में लोगों को चिपचिपाती गर्मी का सामना करना पड़ा。 यह भी पढ़ें- बारिश ने राहत कम पहुंचायी, परेशानी ज्यादा बढ़ायीगर्मी की तीव्रता गुरुवार को सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। गर्मी के साथ नमी बढ़ने के कारण उमस क...