जहानाबाद, अप्रैल 5 -- छह से लेकर आठ अप्रैल तक आसमान में बादल के साथ हल्की बारिश हो सकती है फसल खेत में है तैयार, बारिश होने पर फसल होगी बर्बाद जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले में हल्की बारिश के साथ तेज हवा के आसार दिख रहे हैं। जहानाबाद शहर में रविवार की भोर में बूंदाबांदी भी हुई। सुबह में आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर बाद पछुआ हवा चली तो बादल बिखरे। मौसम में परिवर्तन से किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है। फिलहाल गेहूं की कटाई चल रही है। अगर बारिश हुई तो गेहूं की कटनी प्रभावित होगी। तेज हवा से गेहूं की फसल के अलावा आम को भी नुकसान पहुंच सकता है। इधर मौसम विभाग का अनुमान है कि छह से लेकर आठ अप्रैल तक आसमान में बादल के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज पछुआ हवा भी चल सकती है। साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना भी जताई गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.