बलरामपुर, जनवरी 30 -- ललिया, संवाददाता। विकास खंड हर्रैया सतघरवा की ग्राम पंचायत बनघुसरी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। हल्की बरसात होते ही सड़क कीचड़ और फिसलन से भर जाती है, जिससे आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। रतौही से बनघुसरी जाने वाला यह मार्ग पहरूया, अकबरपुर, इटैहिया, शेखापुर, मथुरा बाजार समेत लगभग 40 गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन किसान, छात्र, व्यापारी और मरीज इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की बदहाली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, वहीं मार्ग के बीच पड़ी होम पाइप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बारिश का पानी भरते ही सड़क दलदल में बदल जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते बुधवार सुबह इसी क्षतिग्रस्त हिस्से के पास एक वाहन फिसलकर पलट गया। चालक समेत सवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.