नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पंजाबी बाग इलाके में रोड रेज का मामला सामने आया है। यहां मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार युवक ने एक कारोबारी को बीच सड़क पर जमकर पीटा। घायल कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 44 वर्षीय लव मोखरा अपने परिवार के साथ मुकिनपुरा में रहते हैं। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि वह रविवार शाम रेलवे कॉलोनी, पंजाबी बाग में वॉलीबॉल खेलने गए थे। शाम को वह कार से घर लौट रहे थे, तभी गोल चक्कर के पास उनकी कार की एक बुलेट से टक्कर हो गई। आरोप है कि टक्कर के बाद लव मोखरा ने अपनी कार साइड में लगाकर बाइक सवार को समझाने की कोशिश की और नुकसान की भरपाई की बात कही। इसी दौरान बाइक सवार युवक अचानक आक्रामक हो गया ...