झांसी, मार्च 24 -- मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बरकरार है। सोमवार की शाम बादल-तेज हवाओं के साथ ठंडक महसूस हुई। वहीं मंगलवार को हल्की खुश्की के बाद सूरज के तेज से रानी का शहर झांसी झुलस उठा। टनटनाती धूप ने छांव तलाशने को विवश कर दिया। हालांकि अधिकतम पारा 34 को पार कर 34.2 सेंटीग्रेट पर टिक गया। रात का पारा 19 डिग्री होने की वजह से कूलर-पंखों का सहारा लेना पड़ा। कई जगह एसी चलने लगे। आने वाले दिनों में पारे में बढ़ोतरी की संभावना है। सोमवार की शाम मौसम ने फिर बिगड़ने की कोशिश की। बादल छाए। हवाएं भी उग्र हुई। जिससे रात के वक्त कुछ ठंडक महसूस हुई। उम्मीद थी कि मंगलवार मौसम बिगड़ेगा। पर, सुबह 6.16 बजे सूर्योदय हुआ। इसके बाद घंटे-दर-घंटे धूप में तेजी आई। 10.30 बादलों ने झपकी की। फिर, सूरज पूरे रौ में नजर आया। शहरी छाते की ओट में दिखे। दोपहर 2.30 बजे पा...