रुडकी, फरवरी 21 -- लेखपाल और अधिवक्ता के बीच कहासुनी के मामले में विवाद ने शनिवार को तूल पकड़ लिया है। शनिवार को हल्का लेखपालों ने तहसीलदार के कार्यालय के बाद धरना शुरू कर दिया। दूसरी तरफ एडवोकेट एसोसिएशन ने लेखपालों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने लेखपालों के विरुद्ध एसडीएम को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। लक्सर तहसील के अधिवक्ता बृजपाल सिंह शुक्रवार को लेखपाल रिशुराज के पास किसी कार्य से गए थे। उन्हें अपने किसी व्यक्ति का आय प्रमाण पत्र बनवाना था। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद हल्का लेखपालों ने बैठक आयोजित कर एसडीएम सौरभ असवाल को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। दूसरी तरफ एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयपाल सिंह पवार ने बताया था कि अधिवक्ता ने भी लेखपाल के खिलाफ तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.