कुशीनगर, मार्च 1 -- कुशीनगर। इस बार की होली बच्चों और युवाओं के लिए बेहद खास होने वाली है। क्योंकि होली में उनकी खुशियों में और अधिक रंग भरने के लिए हल्क, स्पाइडरमैन सरीखे सोशलमीडिया पर छाए ट्रेंडिंग किरदारों के मुखौटे, गुलाल से भरे सिलेंडर, रंग-बिरंगे बालों वाली टोपियां, इलेक्ट्रिक गन और हर्बल रंग आ चुके हैं। ये बच्चों और युवाओं को खूब भा रहे हैं। वैसे तो होली हर उम्र के लोगों के लिए खास होती है, लेकिन बदलते दौर के साथ होली को खास बनाने वाली वस्तुओं का ट्रेंड भी बदलता जा रहा है। रंग-गुलाल, टोपियां तो पहले भी बिकती थीं, लेकिन हर साल इनमें कुछ नयापन आ रहा है। इस बार नई नई तरह की वस्तुएं होली पर बाजारों में आ चुकी हैं। पडरौना शहर के सुभाष चौक पर रंग-गुलाल, पिचकारियों की दुकानें सजाए सोनू वर्मा ने बताया कि बच्चों और युवाओं की च्वाइस का ध्यान...