सीतामढ़ी, फरवरी 10 -- सीतामढ़ी। शिवरात्रि के अवसर पर हलेश्वर स्थान महोत्सव एवं महाशिवरात्रि मेला का आयोजन किया जायेगा। इसे लेकर डीडीसी के कार्यालय कक्ष में सोमवार को डीडीसी सह हलेश्वर नाथ महादेव मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष संदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें हलेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले हलेश्वर स्थान महोत्सव एवं महाशिवरात्रि मेला के मद्देनजर विधि व्यवस्था एवं अन्य कार्य की समीक्षा की गई। डीडीसी ने बताया कि 13 को हलेश्वर स्थान महोत्सव एवं 15 को महाशिवरात्रि मेला का आयोजन किया जायेगा। हलेश्वर स्थान महोत्सव एवं मेला को लेकर डीडीसी ने विधि व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली एवं मेडिकल सहित अन्य बिंदुओं से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मेला में सीसीटीवी से निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुल...