पलामू, मार्च 11 -- सतबरवा। पलामू जिला के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची पंचायत के हलुमाड़ गांव के सखुवाटांड़ टोला में एक संप्रदाय का प्रतीक चिह्न जलाने की घटना से तनाव बन गया है। हालांकि बुधवार को पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और एसडीपीओ राजेश यादव, पुलिस निरीक्षक के साथ सतबरवा थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा, एसआई प्रदीप कुमार, रघुराई कोटवार, एएसआई अमित कुमार उपाध्याय के साथ महिला और पुलिस बलों के जवानों को चप्पे- चप्पे पर तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि स्थिति बिल्कुल सामान्य और नियंत्रण में है। आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है। उस पर कार्रवाई के बाद जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.