कानपुर, सितम्बर 18 -- कानपुर। मुस्लिम वेलफेयर एंड एजुकेशनल संस्था ने हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज में कथित रूप से व्याप्त भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। इसमें आरोप लगाते हुए कहा गया कि सभी सम्बंधित विभागों की संयुक्त कमेटी गठित कर जांच कराई जाए। यह पत्र वेलफेयर के अध्यक्ष इखलाक अहमद चिश्ती ने भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...