मिर्जापुर, जनवरी 22 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी संगम शुक्ल का 36 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश शुक्ला की गाजियाबाद सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गाजियाबाद में पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पहुंचेगा। मृत जयप्रकाश गाजियाबाद ट्रांसपोर्ट में नौकरी करता था। सड़क पार करते समय बुधवार को बस से धक्का लगने उसकी मौत हो गई। वह चार माह पूर्व घर से ड्यूटी पर गया था। अचानक गुमती से सामान लेकर सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान पीछे से बस ने जोरदार धक्का मार दिया था। वह घर का इकलौता पुत्र था। युवक की मौत से घर का चिराग बुझ गया। उसकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी। 9 वर्ष का एक लड़का व 13 वर्षीय एक पुत्री है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.