मिर्जापुर, मार्च 25 -- हलिया। क्षेत्र के देवरी, मनीगढ़ा चौराहा से हरबरा होते हुए मध्य प्रदेश के सिंगरौली बॉर्डर तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण को लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने शीघ्र ही दस किमी लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को शुरू करने का फैसला किया है। अब यह मार्ग सात मीटर चौड़ा हो जाएगा, जिससे सोनभद्र और सिंगरौली जाने वालों को काफी सुविधा मिल जाएगी। यह सड़क परसिया पानी टंकी, महोखर और करौंदिया गांवों को जोड़ते हुए सिंगरौली बॉर्डर तक बनी है। लंबे समय से यह मार्ग संकरा और जर्जर होने से क्षेत्रीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आए दिन सड़क हादसे भी होते थे, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता बनी हुई थी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद अरुण सिंह के प्रयास से इस...