प्रयागराज, सितम्बर 30 -- प्रयागराज। हलाल प्रमाणन प्रणाली के खिलाफ समाज को जागृत करने के लिए हलाल नियंत्रण मंच की ओर से बुधवार को सिविल लाइंस में हनुमत निकेतन से सुभाष चौराहे तक पदयात्रा निकाली गई। हाथों में तख्तियां लिए और नारा लगाते समाज के प्रबुद्धजनों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने आम समाज विशेषकर गैर मुसलमानों से अपील की कि हलाल लोगो लगा उत्पाद न खरीदें। उन्होंने केवल मांस तक नहीं बल्कि प्रतिदिन उपयोग में आने वाले खाद्य पदार्थों, सौंदर्य प्रसाधन, दवाइयां के बहिष्कार की भी अपील की। पदयात्रा में आशुतोष श्रीवास्तव, महेश सिंह, मनीष श्रीवास्तव, सुरेश शुक्ला, अमित सिंह, शुभम कुशवाहा, लवलेश बजरंगी, श्यामजी, शिवम द्विवेदी, विजय पांडे, शिवदत्त मिश्र आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...