लखीसराय, जनवरी 29 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल की गई है। बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सीएचसी हलसी परिसर में विभिन्न नए भवनों के निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों से स्पष्ट मंतव्य मांगा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में बीएमएसआईसीएल को अवगत कराया गया है कि केंद्र में रेजिडेंशियल बिल्डिंग रैंप, ओपीडी भवन, कोल्ड चेन, लैबोरेटरी, एस्टैब्लिशमेंट ऑफिस बिल्डिंग एवं बाउंड्री वॉल के निर्माण की आवश्यकता है। इन प्रस्तावित निर्माण कार्यों से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। बीएमएसआईसीएल के महाप्रबंधक द्वारा उप महाप्रबंधक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.