लखीसराय, अप्रैल 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत प्रखंड हलसी के धीरा पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-13, सामुदायिक भवन घोंघसा वार्ड संख्या-12 में पोषण मेला सह अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी हलसी, कुमारी मुक्ता ने की। कार्यक्रम के दौरान छोटे शिशुओं का पारंपरिक अन्नप्राशन संस्कार कराया गया, वहीं उपस्थित माताओं एवं अभिभावकों को बच्चों के सही पोषण और संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अपने संबोधन में कुमारी मुक्ता ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उचित पोषण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने माताओं को सलाह दी कि शिशु को जन्म के बाद पहले छह माह तक केवल माँ का दूध ही दें और इसके बाद धीरे-धीरे ऊपरी आहार की शुरुआत करें। यह भी पढ...