लखीसराय, फरवरी 28 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। हलसी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के निर्माण स्थल को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श करना रहा। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कॉलेज की स्थापना को क्षेत्र के शैक्षणिक और समग्र विकास से जोड़ते हुए अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक में प्रमुखता से यह मुद्दा उठा कि डिग्री कॉलेज का निर्माण हलसी प्रखंड मुख्यालय के आसपास ही किया जाए, ताकि प्रखंड के सभी पंचायतों एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों के छात्र-छात्राओं को समान रूप से लाभ मिल सके। पूर्व प्रमुख सह समिति सदस्य संजय राम ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि कॉलेज मुख्यालय में स्थापित होने से चारों दिशाओं से आने वाले वि...