लखीसराय, जनवरी 1 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हलसी थाना परिसर में बुधवार को एसपी अजय कुमार ने जनता दरबार का आयोजन किया। इससे पूर्व उन्होंने थाना का औचक निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, लंबित एवं निष्पादित मामलों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुराने फाइनल रिपोर्ट से संबंधित फाइलों की जांच की और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि थाना स्तर पर पारदर्शिता, अनुशासन और आम जनता के प्रति संवेदनशीलता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने का निर्देश दिया। निरीक्षण के उपरांत ठंड के मौसम को देखते हुए थाना परिसर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.