नई दिल्ली, मई 13 -- चाय के साथ स्नैक्स में खस्ता-करारे नमकपारे मिल जाएं, तो उससे बेहतर कॉम्बिनेशन भला क्या हो सकता है। बच्चे भी अक्सर स्नैक्स में कुछ ना कुछ डिमांड करते रहते हैं, ऐसे में उनके लिए भी नमकपारे बनाकर रख लेने में ही फायदा है। कम से कम बाहर की चीजें तो कम खाएंगे। खैर, हलवाई की दुकान पर मिलने पर नमकपारे की बात ही अलग होती है। वो इतने खस्ता, कुरकुरे और परतदार बनते हैं कि खा कर मजा आ जाता है। सेम वैसे ही नमकपारे अगर आपको घर पर बनाने हैं तो आज की टिप्स आपके बड़े काम आने वाली हैं। आटा लगाने से ले कर, किन-किन बातों का और ध्यान रखना है, आज हम सभी चीजें कवर करेंगे। तो चलिए हलवाई जैसे नमकारे बनाने की टिप्स जान लेते हैं।हलवाई की तरह नमकपारे का आटा ऐसे लगाएं एकदम खस्ता-करारे नमकपारे बनाने के लिए सबसे जरूरी है आटा ठीक से लगाना। खासकर मैदा ...