वाराणसी, मार्च 15 -- शिवपुर (वाराणसी)। सुद्धिपुर निवासी 40 वर्षीय हलवाई शिवकुमार सेठ ने शनिवार देर शाम फंदा लगा कर जान दे दी। शिवकुमार के पिता गोपाल सेठ जब दूसरे तल पर गए तो जानकारी हुई। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ शिवपुर पुलिस पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी ममता ने पुलिस को बताया कि पति ने किसी से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। शनिवार सुबह एक युवक आया और अपने 5 हजार रुपये के बदले 25 हजार की मांग करते हुए खरीखोटी सुनाते हुए चला गया। आशंका है कि इसी से व्यथित होकर पति ने जान दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...