लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ के बन्थरा क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। ग्राम भदोई निवासी 49 वर्षीय हलवाई राजेश का शव उसके घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह करीब पौने छह बजे परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने तत्काल शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचित किया। थाना बन्थरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर जरूरी तथ्य जुटाए।

मृतक का परिचय मृतक राजेश, पिता सुरेन्द्र नाथ, पोस्ट मवई पडियाना क्षेत्र के रहने वाले थे और हलवाई का काम करके अपने परिवार का पेट पालते थे। उनके जाने से पत्नी, करीब 18 साल की बेटी और महज ढाई साल का मासूम बेटा असहाय हो गए हैं। घर में ...