मऊ, जुलाई 30 -- मऊ। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पारंपरिक कारीगरी को बढ़ावा देने तथा युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से हलवाई ट्रेड के प्रशिक्षण के लिए चयन प्रक्रिया 31 जुलाईसे आयोजित की जाएगी। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र हरेन्द्र प्रताप ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले हलवाई ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन 31 जुलाई और एक अगस्त को सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे के बीच जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, मऊ कार्यालय में कराया जाएगा। गठित चयन समिति द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर प्रशिक्षण हेतु चयन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। उपायुक्त उद्योग ने संबंधित अभ्यर्थियों से समय से उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अ...