नई दिल्ली, मई 27 -- मौसम कोई भी हो गरमा-गरम पकौड़े खाना भला किसे पसंद नहीं होता। खासकर चाय के साथ या हरी चटनी के साथ पकौड़े खा कर मजा ही आ जाता है। खैर, पकौड़े भी तभी टेस्टी लगते हैं जब ये बिल्कुल क्रिस्पी बने हों और इनमें सही मसाले सही मात्रा में डाले जाएं। कई बार तो पकौड़े हम सिर्फ इसलिए ही नहीं बनाते क्योंकि इन सब में काफी टाइम लग जाता है। लेकिन क्या हो अगर ये काम फटाफट हो जाए? जी हां, अगर आप पहले से ही इंस्टेंट पकौड़ा मिक्स बनाकर रख लें तो बस कटी हुई सब्जियां मिलाकर फटाफट से कोई भी पकौड़े बनाकर तैयार कर सकती हैं। इंस्टेंट पकौड़ा मिक्स में बेसन के साथ बाकी मसालों को मिक्स कर के रख लिया जाता है। फिर आपको जब भी पकौड़े बनाने हों, इसमें सब्जियां और पानी डालकर घोल बना लें। आइए जान लेते हैं इसे बनाना कैसे है।पहले से बनाकर रख लें इंस्टेंट पकौ...