नई दिल्ली, फरवरी 19 -- होली आते ही घर-घर में स्नैक्स की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। गुजिया, पापड़, चिप्स, नमकीन और भी बहुत सारे चीजें बनती हैं। अब जब स्नैक की बात हो ही रही है तो मठरी की बात ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है भला? चाय के साथ खस्ता सी मठरी खाने का स्वाद ही अलग है। मठरी बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस यहां जो चीज सबसे जरूरी है वो है सही से आटा लगाना। मठरी का आटा सही से लगाएंगी तो ये एकदम खस्ता, हलवाई स्टाइल बनकर तैयार होती हैं। अक्सर गृहणियों के कई सवाल रहते हैं कि मठरी में आटे में क्या, कितनी मात्रा में मिलाना है, मोयन कितना लगेगा वगैरह-वगैरह। तो चलिए शेफ रणवीर बरार से ही सीख लेते हैं कि मठरी का आटा लगाना कैसे है।खस्ता मठरी के लिए मैदा में मिलाएं ये चीजें मठरी के लिए अगर आप सिर्फ मैदा ही गूंथ लेती हैं तो वो हलवाई वाला स्वाद और ट...