नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- गरमा-गरम पूड़ी खाने में मजा ही आ जाता है। साथ में कोई टेस्टी सब्जी ना भी हो तो अचार और दही से पूड़ी काफी टेस्टी लगती है। वैसे पूड़ी बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन हर बार फूली-फूली परफेक्ट पूड़ी बनें ये जरूरी नहीं। कभी-कभार पूड़ी सख्त बनती है, तो कभी अच्छे से फूलती नहीं, तेल पी लेती है। दरअसल अच्छी पूड़ी बनाने का राज बेलने या तलने में नहीं, बल्कि आटे को सही को गूंथने में छिपा है। अगर आप आटा सही से गूंथे तो पूड़ी अपने आप फूली-फूली और सॉफ्ट बनती हैं। इसके लिए आपको बस कुछ छोटी-छोटी टिप्स ध्यान में रखनी हैं, साथ ही कुछ चीजें एड भी करनी हैं। इससे पूड़ी एकदम परफेक्ट बनती हैं और काफी देर तक सॉफ्ट रहती हैं। सफर के लिए पूड़ी बना रही हैं, तो ये तरीका जरूर ट्राई कर के देखें।क्रिस्पी पूड़ी के लिए आटे में मिलाएं ये 1 चीज प...