नई दिल्ली, मई 26 -- गरमा-गरम कढ़ी-चावल खाने को मिल जाएं तो मजा आ जाता है। कढ़ी का हल्का खट्टा और तीखा स्वाद भला किसे पसंद नहीं आता। कढ़ी बनाने की रेसिपी हर घर में अलग होती है, इसलिए आज हम आपके साथ रेसिपी शेयर नहीं कर रहे। बल्कि कढ़ी का घोल बनाने का तरीका बता रहे हैं, जो परफेक्ट कढ़ी के लिए सबसे जरूरी होता है। अक्सर घर में कढ़ी बनाते हुए यहीं गलती होगी है, जिस वजह से या तो ये ज्यादा पतली बन जाती है या इसमें गुठलियां पड़ जाती है। बेसन, दही और पानी का अनुपात क्या रखा जाए, कढ़ी को फटने से कैसे बचाया जाए; ये कुछ छोटी-छोटो बातें हैं जो परफेक्ट कढ़ी बनाने के लिए बहुत जरूरी हैं। तो चलिए फटाफट से ये टिप्स नोट कर लीजिए, हर बार बिल्कुल हलवाई स्टाइल कढ़ी बनेगी।कढ़ी का परफेक्ट घोल कैसे बनाएं? कढ़ी बनाते हुए सबसे पहला स्टेप होता है इसका बैटर बनाना। बैटर...