इटावा औरैया, अप्रैल 16 -- इटावा। जंग चलते हुई गैस की किल्लत ने शादी वाले घरों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। हलवाई भी नखरे ले रहे हैं। विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए पहुंच रहे लोगों से हलवाई सबसे पहले यह पूछ रहे हैं कि खाना गैस की भट्टी पर बनेगा या लकड़ी की भट्टी पर। लकड़ी की भट्टी पर खाना बनाने के ज्यादा दाम मांगे जा रहे हैं। 14 अप्रैल को खरमास खत्म होने के साथ मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। 15 से 28 अप्रैल तक शादी के विशेष मुहूर्त हैं। ऐसे में शादी वाले घरों में गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं।वहीं यह भी पढ़ें- शादी विवाह के आयोजनों में अब सिलेंडरों का व्यवहार खाने के लिए हलवाई के पास जाने पर वे लकड़ी की भट्ठी पर खाने बनाने के लिए मेन्यू कम करने और दाम ज्यादा लेने की बात कह रहे हैं। इससे मजबूरी में लोग जो पहले 500 से हजार लोगों के खाने की ...